हत्यारिन मां : पहले बेटी के लिए व्रत रखा, फिर उसे मार डाला

Share and Enjoy !

Shares

हत्यारिन मां : पहले बेटी के लिए व्रत रखा, फिर उसे मार डाला

लुधियाना (राजकुमार साथी)। यहां के नवनीत नगर में रहने वाली एक महिला ने पहले नवरात्र पर बेटी के लिए व्रत रखा और उसके बाद उसकी हत्या कर दी। उसके पति टिंकू ने बताया कि प्रियंका के साथ 7 साल पहले उसने लव–मेरिज हुई थी। उनकी दो बेटियां थीं। प्रियंका ने शनिवार की सुबह पहले तो बेटी के लिए व्रत रखा और फिर मंदिर ले जाने के नाम पर नहलाने के बहाने दूसरी मंजिल पर ले जाकर पांच साल की बेटी दर्पण को पटक–पटक कर मार डाला। आंगन में खेल रहे बच्चों ने छत पर खून देखा तो शोर मचा दिया। इसके बाद मामले का खुलासा हुआ।

पुलिस ने टिंकू के बयान पर केस दर्ज करके प्रियंका को गिरफ्तार कर लिया है। टिंकू ने बताया कि पिछले हफ्ते भी प्रियंका ने बेटी का गला दबाकर उसे बेहोश करके बोरी में बंद कर दिया था।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.