रोज-रोज की छेडख़ानी से तंग आकर छात्रा कुएं में कूदी, मौत

Share and Enjoy !

Shares

रोज–रोज की छेडख़ानी से तंग आकर छात्रा कुएं में कूदी, मौत

लखनऊ। जिला प्रतापगढ़ में थाना बाघ राय के पुवासी गांव की 16 वर्षीय छात्रा ने तीन युवकों द्वारा की जा रही रोज–रोज की छेडख़ानी से तंग आकर कुएं में कूदकर आत्महत्या कर ली। दबंग युवक छेडख़ानी करने के साथ–साथ युवती के परिजनों को धमकाते भी थे। युवती के पिता ने बताया कि गांव के ही गुन्नू तिवारी, डब्बू सिंह व गुड्डी उनकी बेटी से आए दिन छेडख़ानी और अश्लील हरकतें करते थे। विरोध करने पर वे उन लोगों को धमकाते भी थे। मंगलवार की रात भी इन युवकों ने उससे अश्लील हरकतें व छेड़छाड़ की। जिससे तंग आकर उनकी बेटी कुएं मे कूद गई।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपियों के खिलाफ छेडख़ानी, आत्महत्या के लिए उकसाने और पोस्को एक्ट के तहत मुकद्दमा दर्ज किया गया है। सीओ खुद मामले की जांच कर रही हैं। एसपी अनुराग आर्य ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.