17 अक्टूबर तक चलेगा रेल रोको आंदोलन

Share and Enjoy !

Shares

17 अक्टूबर तक चलेगा रेल रोको आंदोलन

किसानों को भिखारी बना देगा, पीएम का नया खेती कानून : पंधेर

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। केंद्र सरकार के साथ किसान यूनियनों की मीटिंग बेनतीजा रहने के बाद किसानों ने रेल रोको आंदोलन 17 अक्टूबर तक जारी रखने का ऐलान किया है। किसान नेताओं का कहना है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का नया खेती कानून किसानों को भिखारी बना देगा।

फिरोजपुर के टैंको बस्ती और अमृतसर के देवीदासपुरा में चल रहे रेक रोको आंदोलन के 21वें दिन किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि एक तरफ मोदी सरकार किसान यूनियनों को बातचीत के लिए आमंत्रित कर रही है तो दूसरी तरफ महाराष्ट्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी किसानों को व्यापारी बता रहे हैं। उन्होंने कहा कि जिस किसान ने चीनी, दूध, अनाज, सब्जियां व फल पैदा करके सरकार के गोदाम भरे, उसी किसान को सरकार भिखारी बनाने पर तुली हुई है। इसी कारण सरकारी गोदाम भरने वाला किसान हमेशा कर्ज के बोझ तले दबा रहता है। जिसकी वजह से देश में हर रोज 50 किसान आत्महत्या कर लेते हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के नेता बार–बार यह दावा कर रहे हैं कि नए खेती बिल किसानों की आमदनी बढ़ा देंगे, लेकिन इसके लिए योजना क्या है, यह कोई नहीं बता रहा। इस कारण केंद्र की किसी भी बात पर किसानों को भरोसा नहीं है। इस मौके पर सुखविंन्दर सिंह सभरा, गुरबचन सिंह चब्बा, जर्मनजीत सिंह बंडाला, नशान सिंह, कुलदीप सिंह, मंगजीत सिंह सिधवां, बलकार सिंह देवीदासपुरा, कंवलजीत सिंह वनचड़ी, अजीत सिंह ठट्ठीयां, चरण सिंह कलेर घुमान, मुखबैन सिंह, गुरभेज सिंह सूरोपड्डा, तरसेम सिंह बताला, हरबिंन्दर सिंह भलाईपुर, सुखेदव सिंह चाटीविंड, सविंदर सिंह रूपोवाली, हरभजन सिंह वेरोनंगल और काबल सिंह हाज़िर थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.