सम्मानित हुईं नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा

Share and Enjoy !

Shares

सम्मानित हुईं नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा

जंडियाला गुरु (सुरेंद्र कुमार)। नंबरदार यूनियन ने सब–तहसील ऑफिस में नायब तहसीलदार अर्चना शर्मा को सम्मानित किया। इसके बाद नायब तहसीलदार ने किसानों से अपील की कि वे धान की पराली को आग न लगाएं। क्योंकि इससे वातावरण में प्रदूषण फैलता है, जो कई बीमारियों का कारण बनता है।

जलाने की बजाय किसानों को चाहिए कि वे पराली की गांठें बनाकर रख लें। यह कई तरह के काम में इस्तेमाल हो सकती है। इस मौके पर सब तहसील प्रधान  अंग्रेज सिंह मेहरबानपूरा, जनरल सेक्रेटरी हरप्रीत सिंह खेला, कुलवंत सिंह जंडियाला गुरु, जगीर सिंह, जगतार सिंह भंगवां, हरजिंदर सिंह राणा. अंग्रेज सिंह भंगवां, तलबीर सिंह गदली, दलबीर सिंह डडवाल, बलदेव सिंह खलेहरा, रविंद्र सिंह जंडियाला गुरु, कानूगो लखविंदर सिंह जब्बोवाल, पटवारी संजीव अरोड़ा, पटवारी कुलवंत राय औऱ पटवारी ज्ञान सिंह भी मौजूद रहे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.