पीएम से बोली पायल, मुझे जान का खतरा है, मदद करो

Share and Enjoy !

Shares

पीएम से बोली पायल, मुझे जान का खतरा है, मदद करो

दिल्ली। फिल्म निर्देशक अनुराग कश्यप पर यौन शोषण का आरोप लगाने वाली अभिनेत्री पायल घोष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ट्वीट करके अपनी जान का खतरा बताते हुए मदद मांगी है।

पायल ने लिखा कि बॉलीवुड का पूरा माफिया गिरोह मुझे दबाने और अपमानित करने का प्रयत्न कर रहा है। बॉलीवुड का माफिया गिरोह मेरी हत्या करने का षडयंत्र रच रहा है। मुझे मारकर मेरी मौत को आत्महत्या करार दिया जा सकता है।

उधर, पायल घोष पर मानहानि का केस करने वाली अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने भी राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष रेखा शर्मा को ट्वीट करके बताया कि पायल घोष ने एक निर्देशक के साथ चल रहे उसके मामले में मेरा नाम गलत तरीके से जोड़ा है। मैने पायल घोष के खिलाफ 22 सितंबर को शिकायत दायर की है। मुझे विश्वास है कि मेरी शिकायत को प्राथमिकता दी जाएगी।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.