धमाकेदार है अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की लक्ष्मी बम

Share and Enjoy !

Shares

धमाकेदार है अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की लक्ष्मी बम

मुंबई। अक्षय कुमार और कियारा आडवाणी की  हॉरर–थ्रिलर फिल्म लक्ष्मी बम का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज़ हो गया है। अक्षय कुमार पहली बार ट्रांसजेंडर किरदार में नजऱ आ रहे है। भूल भुलैया में वे भूत भगाने वाले डॉक्टर बने थे, लेकिन इस बार वो ख़ुद भूत का शिकार बने हैं। लक्ष्मी बम इस साल दिवाली के मौक़े पर ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज़ की जा रही है।

लक्ष्मी बम में हॉरर और थ्रिल के साथ कॉमेडी का भी ज़बरदस्त तडक़ा है। निर्देशन राघव लॉरेंस ने किया है। यह तमिल ब्लॉकबस्टर मुनि 2- कंचना का आधिकारिक रीमेक है। लक्ष्मी बम अगले महीने 9 तारीख़ को डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ होगी। अक्षय ने ट्रेलर शेयर करने के साथ लिखा– जहां कहीं भी हैं, वहीं रुक जाएं और तैयार हो जाएं देखने के लिए लक्ष्मी बम का ट्रेलर, क्योंकि बरसने आ रही है लक्ष्मी। कियारा आडवाणी के साथ अक्षय की यह दूसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने गुड न्यूज़ में काम किया था। लक्ष्मी बम की कहानी के अनुसार, अक्षय के किरदार में एक ट्रांसजेंडर की आत्मा आ जाती है, जिसे बदला लेना है और इसके बाद सभी की जिंदगी में उथल–पुथल मच जाती है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.