हाथरस कांड : जांच के लिए एसआईटी को चाहिए 10 दिन

Share and Enjoy !

Shares

हाथरस कांड : जांच के लिए एसआईटी को चाहिए 10 दिन

लखनऊ। हाथरस कांड की जांच को बनी एसआईटी ने घटना की जांच को दिए गए समय को कम बताते हुए और 10 दिन मांगे हैं। एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी अवनीश कुमार अवस्थी ने बताया कि हाथरस मामले की जांच अभी पूरी नहीं हुई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के आदेश पर एसआइटी को अपनी रिपोर्ट देने के लिए और वक्त दिया गया है।

हाथरस कांड के लिए गृह सचिव भगवान स्वरूप की अगवाई में गठित एसआइटी बुधवार को अपनी जांच रिपोर्ट शासन को सौंपनी थी। लेकिन जांच अभी पूरी न होने के कारण एसआइटी और वक्त दिया गया है। सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान कई पुलिसकर्मियों की लापरवाही सामने आई है। योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर 30 सितंबर को एसआइटी गठित की गई थी।इसमें डीआइजी चंद्र प्रकाश व एसपी पूनम को सदस्य बनाया गया है। एसआइटी ने हाथरस में युवती के परिवार से मुलाकत करने के साथ ही कई बिंदुओं पर सिलसिलेवार जांच की है। सरकार हाथरस कांड की सीबीआइ जांच कराने की सिफारिश भी कर चुकी है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.