बिजलीकर्मियों की हड़ताल से नाराज योगी ने बुलाई ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक

Share and Enjoy !

Shares

बिजलीकर्मियों की हड़ताल से नाराज योगी ने बुलाई ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक

लखनऊ। पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड को घाटे से उबारने के लिए निजी हाथ में सौंपने के फैसले के खिलाफ यूपी के बिजलीकर्मियों की घोषित अनिश्चिकालीन हड़ताल से मुख्यमंत्री योगी नाराज हैं सीएम योगी आदित्यनाथ ने बिजली कर्मचारियों के कार्य बहिष्कार को देखते हुए ऊर्जा विभाग की बड़ी बैठक तलब कर ली है।

सोमवार को ऊर्जा मंत्री के निगम को निजी हाथों में न सौंपने की घोषणा के बाद भी कर्मियों ने कार्य बहिष्कार जारी रखने का फैसला लिया है। सीएम योगी आदित्यनाथ ने इसको लेकर अपने कार्यालय में वित्त मंत्री सुरेश खन्ना, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी, अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, प्रमुख सचिव ऊर्जा अरविंद कुमार और वित्त विभाग के अधिकारियों को तलब किया है।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.