घुटनों की सर्जरी की रोसा तकनीक के मिले बेहतरीन परिणाम : डा. सोबती

Share and Enjoy !

Shares


(गुरमीत दुग्गल) कुरुक्षेत्र/अंबाला। गार्डियन अस्पताल अंबाला के ’वाइंट रिप्लेसमेंट विंग के डायरेक्टर डा. करन सोबती ने बताया कि घुटनों की सर्जरी के लिए अपनाई गई रोसा तकनीक के बेहतरीन परिणाम मिलने लगे हैं। उन्होंने बताया कि अस्पताल द्वारा शुरू की गई इस तकनीक के शुरूआती नतीजे गवाह हैं कि आने वाले समय में यह तकनीक बेहद लाभदायक साबित होगी। उन्होंने बताया कि घुटनों की समस्या भारत सहित अन्य देशों में एक आम समस्या बन चुकी है, जिसका असर अब नौजवान वर्ग में भी देखने को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी घुटनों का इलाज काफी सफल तकनीकों से किया जा रहा है, पर रोसा रोबोटिक तकनीक इस मामले में क्रांतिकारी तबदीली लेकर आई है। उन्होंने कहा कि यह नई तकनीक इस समस्या के हल के लिए एक बेहतरीन तथा कम समय में परिणाम दिखाने वाली साबित हुई है। उन्होंने कहा कि लैब स्टडी में देखा गया है कि &0 की उम्र से ’यादा इस समस्या से पीडि़त लोगों के लिए इस विधि में 150 से ’यादा साइज उपलब्ध हैं। उन्होंने बताया कि उत्तरी भारत में यह तकनीक लेकर आने वालों में गार्डियन अस्पताल का नाम पहली सूची में दर्ज हुआ है तथा यह अपने माहिर डाक्टरों की बदौलत इस क्षेत्र में बहुमूल्य प्राप्तियां हासिल करेगा।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.