संधवां ने निर्मल सिंह काहलों के देहांत पर दुख जताया

Share and Enjoy !

Shares

चंडीगढ़ : पंजाब विधान सभा के स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने पूर्व मंत्री और पूर्व स्पीकर निर्मल सिंह काहलों के देहांत पर दुख व्यक्त किया है। वह पिछले कुछ दिनों से बीमार चल रहे थे, जिस कारण उनको अमृतसर के एक निजी अस्पताल में दाखि़ल करवाया गया था। यहीं उन्होंने आखिरी साँस ली।
अपने शोक संदेश में कुलतार सिंह संधवां ने कहा कि निर्मल सिंह काहलों के निधन से राज्य ने एक तजुर्बेकार, सुलझे हुए, बुद्धिजीवी और ज़मीन से जुड़े हुए राजनीतिक नेता को खो दिया है। उन्होंने कहा कि निर्मल सिंह काहलों द्वारा सामाजिक क्षेत्र में किए गए अच्छे कार्यों और पंजाब निवासियों के कल्याण के लिए किए गए कार्यों को लम्बे समय तक याद रखा जाएगा।  संधवां ने इस दुख की घड़ी में परिवार के साथ हमदर्दी जताते हुए दिवंगत आत्मा की आत्मिक शान्ति के लिए प्रार्थना की। उन्होंने कहा कि परमात्मा सभी सगे संबंधियों, मित्रों एवं समर्थकों को ईश्वरीय आदेश मानने का बल प्रदान करे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.