गीता भवन कोचिंग सेंटर में समर कैंप का आयोजन किया गया

Share and Enjoy !

Shares

फगवाड़ा (शिव कौड़ा) श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक फगवाड़ा द्वारा संचालित श्री गीता भवन कोचिंग सेंटर में समर कैंप का आयोजन किया गया। समर कैंप में नृत्य की कक्षा एवं कुकिंग की कक्षा लगाई गई जिसमें 30 के लगभग छात्र छात्राओं ने नृत्य की कला सीखी एवं अलग-अलग 17 व्यंजन बनाने भी सीखे एक विशेष कक्षा फगवाड़ा के सुप्रसिद्ध अरोमा इंस्टिट्यूट में भी लगाई गई यहां पर भी बच्चों को विशेष व्यंजन बनाने सिखाए गए। अध्यापिका दीप्ति एवं नीतिका ने बच्चों को यह हुनर सिखाते हुए प्रेरणा दी कि वे अपने ज्ञान में बढ़ोतरी हेतु यही सीख दूसरों को भी सिखाए और अपना अभ्यास मैं निपुण बने। ताकि वह भविष्य में कभी भी ऐसे व्यंजन बना सकें। समापन समारोह श्री गीता भवन मंदिर कटहरा चौक में संपन्न हुआ यहां पर बच्चों ने कृष्ण राधा एवं गोपियों के वेश धारण कर अनेक नृत्य प्रस्तुत किए जिनका तालियां बजाकर अपनी उपस्थिति ने प्रोत्साहन किया। इस मौके सेंटर डायरेक्टर मदन मोहन खट्टर ममता छाबड़ा परवीन रानी तृप्ता जलोटा पंडित राजेंद्र शर्मा प्रिंस गौरव इत्यादि ने उपस्थिति दर्ज की।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.