भाजपा के पूर्व मेयर व ब्लाक कांग्रेस प्रधान में वाक् युद्ध चरम पर

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : भाजपा के पूर्व मेयर अरुण खोसला और कांग्रेस पार्टी के ब्लाक फगवाड़ा शहरी प्रधान संजीव बुग्गा के मध्य कई दिनों से जारी जुबानी जंग लगातार जारी है। कांग्रेस के ब्लाक प्रधान संजीव बुग्गा ने आज पूर्व मेयर अरुण खोसला को निशाना बनाते हुए कहा कि जो व्यक्ति सर से पांव तक खुद भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है उसके मूंह से भ्रष्टाचार पर ज्ञान बांटना हास्यस्पद ही प्रतीत होता है। बुग्गा जो कि शहर के पूर्व नगर पार्षद भी हैं उन्होंने कहा कि अरुण खोसला को उनसे ज्यादा कोई नहीं जानाता। यह वो शख्स है जिसने मेयर की कुर्सी पर बैठ कर अपने घर का नक्शा पास करवाने की हजारों रुपए फीस भी तत्कालीन कार्पोरेशन अधिकारी की जेब से अदा करवाई थी। कार्पोरेशन के जिस ठेकेदार के खिलाफ उसकी ठेकेदारी चली जाने तक पूर्व मेयर ने मीडिया में मोर्चा खोले रखा, सच यह भी है कि उसी ठेकेदार ने इस नटवर लाल (खोसला) के घर के सारे ए.सी. वगार में लगवा कर दिये थे लेकिन कुर्सी चली जाने के बाद जब ठेकेदार ने खोसला को ठेंगा दिखाना शुरु किया तो उसी के खिलाफ मीडिया में रोजाना ब्यानबाजी शुरु कर दी।  संजीव बुग्गा ने कहा कि पर्ची वाला बाबा को कौन भूला है? शहर की मुख्य सडक़ों पर अवैध अतिक्रमण करने और करवाने वाला कौन है? धार्मिक आयोजनों के नाम पर सब्जी मण्डी में धौंस जमा कर राशन इक_ा कौन करता रहा है, यह सब क्या शहरवासी नहीं जानते? संजीव बुग्गा ने न सिर्फ पूर्व मेयर बल्कि उनकी पार्टी को भी आड़े हाथों लेते हुए कहा कि सच तो यह है कि फगवाड़ा में अरुण खोसला और पंजाब में भाजपा को आज कोई नहीं पूछता। इसलिए अखबारी सुर्खियां बटोरने के लालच में इनके शीर्ष नेतृत्व ने अपने मूंहफट कार्यकर्ताओं को दूसरों पर छींटाकशी करने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने कहा कि बतौर पूर्व नगर पार्षद उन्होंने शहरवासियों की दुआएं ही ली हैं इसलिए किसी भ्रष्टाचारी के नाम के सहारे की उन्हें न कभी जरूरत थी न भविष्य में होगी। अंत में बुग्गा ने कहा कि वे जल्दी र्ही अरुण खोसला की बतौर मेयर कई अन्य शर्मनाक कारगुजारियों को भी जनता के समक्ष रखेंगे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.