खाटी धाम में संपन्न हुई ब्राहम्ण मण्डल की नई कार्यकारिणी की प्रथम बैठक

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : ब्राह्मण मंडल रजि. खाटी धाम फगवाड़ा की नई कार्यकारिणी की प्रथम मासिक बैठक मंडल के सरप्रस्त एडवोकेट श्री बलदेव शर्मा की अध्यक्षता में भगवान परशुराम जी की तपोस्थली खाटी धाम में संपन्न हुई। समूह सदस्यों ने सुंदरकांड के पाठ में भाग लिया एवम निकट भविष्य में करवाये जाने वाले कार्यों को लेकर चर्चा की। मण्डल कोषाध्यक्ष हरिओम शर्मा ने आमदनी तथा खर्चे का सारा विवरण उपस्थित सदस्यों को दिया। मण्डल पदाधिकारियों के अनुसार आगामी बैठक 29 जून दिन रविवार को प्रात: 10 बजे खाटी धाम में ही होगी। बैठक के पश्चात सभी सदस्यों ने माता रेणुका जी के मंदिर गांव रकासन नजदीक नवांशहर में नतमस्तक होकर आशीर्वाद लिया। मंडल के सरपरस्त एडवोकेट श्री बलदेव शर्मा एवं समूह सदस्यों को माता रेणुका मंदिर के प्रबंधकों की ओर से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सर्वश्री हरमेश पाठक, संदीप शर्मा, अरुण शर्मा, यतिन शर्मा, राजन शर्मा, अमन शर्मा, एन के शर्मा, चित्रेश शर्मा, चेतन शर्मा, ज्योति मेडिकल स्टोर से शर्मा उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.