जैन स्थानक में मनाया महासाध्वी श्री मोहन माला जी का पुण्य स्मृति दिवस

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : तपाचार्य उप प्रवर्तनी महासाध्वी श्री मोहन माला जी महाराज का पुण्य स्मृति दिवस जैन स्थानक कटैहरा चौक में आगम ज्ञाता योगी राज श्री अरुण चन्द्र जी महाराज एवम महासाध्वी डा. पुनीत ज्योति जी महाराज के सानिध्य में मनाया गया। जिसमें गुरुदेव अरुण मुनि जी महाराज ने जीवन को सुखी एवं शान्तमय बनाने के लिए जर्नी आफ जॉय पर प्रवचन करते हुए सभी को धन्यवाद की भावना मन में लाने का उपदेश दिया। डा. पुनीत ज्योति जी महाराज एवं महासाध्वी मुक्ता जी महाराज ने महासाध्वी श्री मोहन माला जी महाराज के जीवन और उनके 311 व्रतों के विश्व रिकार्ड तप एवम उनके अध्यात्मिक ज्ञान तथा उपलब्धियों का गुणगान किया। इस अवसर पर एस.एस. जैन सभा के प्रधान श्री सतीश जैन, चेयरमैन देवेन्द्र जैन, सचिव जनेश जैन, सह सचिव अनुज जैन के अलावा लार्ड महावीर जैन पब्लिक स्कूल, श्री महावीर जैन सी.सै. स्कूल, श्री महावीर जैन माडल हाई स्कूल माडल टाऊन फगवाड़ा, महिला मण्डल, जैन वीर मण्डल, तरुणी मण्डल, जैन युवती संघ के सभी पदाधिकारी उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.