फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : श्री महावीर जैन माडल सी.सै. स्कूल होशियारपुर रोड फगवाड़ा के प्राइमरी विभाग में आज शैक्षिक सत्र 2022-23 का शुभारंभ बड़े हषोल्लास के साथ किया गया। इस अवसर पर कक्षा प्री-नर्सरी से यू.केजी के उतीर्ण होने वाले एवं नए दाखिल हुए विद्यार्थियों के अभिभावकों के स्वागत में प्राइमरी विभाग की समन्व्यक पूनम शर्मा की अध्यक्षता में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सभी नए बच्चों तथा संरक्षको का नूतन वर्ष में सुस्वागत एवम हार्दिक अभिनंदन किया गया। आयोजित विशेष सांस्कृतिक कार्यक्रम में सभी नन्हे मुन्नों ने उत्साह से भाग लेते हुए नाच-गा कर खूब मस्ती की। स्कूल इंचार्ज स. जगपाल सिंह ने सभी बच्चों तथा उनके माता-पिता का आभार प्रकट करते हुए आश्वासन दिया कि इन बच्चों के सुरक्षित एवं उज्जवल भविष्य के लिए विद्यालय हर संभव प्रयास करता रहेगा। अध्यापक वर्ग को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि बाल विकास का पूर्ण उत्तरदायित्व अध्यापक वर्ग का है क्योंकि यही बाल पूर्ण रूप से विकसित होकर सशक्त युवा के रूप में देश की रीढ़ की हड्डी बनेंगे। स्कूल प्रबंधन कमेटी के प्रधान श्री अजय जैन, सचिव श्री अतुल जैन तथा कोषाध्यक्ष श्री रोहित जैन ने नूतन सत्र 2022-23 के लिए बच्चों एवम अध्यापक वर्ग को अपनी शुभकामनाएं दी।