70 से बड़ी उम्र के कोरोना पॉजिटिव ही होंगे हॉस्पिटल में भर्ती

Share and Enjoy !

Shares

70 से बड़ी उम्र के कोरोना पॉजिटिव ही होंगे हॉस्पिटल में भर्ती

सेहतमंत्री बलबीर सिद्धू का दावा : जनवरी तक आ जाएगी कोरोना की वैक्सीन

लुधियाना (राजकुमार साथी)। पंजाब के सेहत मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने कहा कि जनवरी के पहले हफ्ते में कोविड-19 से बचाव के लिए वैक्सीन आ सकती है। हमारी तरफ से कोल्ड चेन तैयार हैं। पहले फेज में सभी हेल्थ वर्कर्स को वैक्सीन लगाई जाएगी। सिद्धू ने कहा कि सेहत विभाग सेकेंड वेव को भी पंजाब में रोकने में सफल रहा है। सूबे में केस कम हो रहे हैं, लेकिन डेथ रेट ज्यादा है। ऐसे में अब ये निर्णय लिया गया है कि 70 साल के ज्यादा उम्र के जो मरीज पॉजिटिव आएंगे, उन्हें हॉस्पिटल में भर्ती किया जाएगा। तकि मृत्यु दर कम की जा सके।

लुधियाना में राज्य स्तरीय कार्यक्रम में सेहत मंत्री ने एड्स जागरुकता में अहम योगदान निभाने वाले डॉक्टर्स व स्टाफ मेंबर्स को सम्मानित किया। सिद्धू ने कहा कि सरकारी हॉस्पिटल्स में हमारे पास संसाधनों की कमी थी। लेकिन सीमित साधन होते हुए और केंद्र के सहयोग के बिना भी इस बीमारी को कंट्रोल करने में सफलता हासिल की।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.