26 नवंबर को दिल्ली में हम भेजेंगे पहला जत्था : पंधेर

Share and Enjoy !

Shares

26 नवंबर को हम भेजेंगे पहला जत्था : पंधेर

जंडियाला गुरू (सुरेंद्र कुमार)। किसान–मजदूर संघर्ष कमेटी के प्रदेश सचिव सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि दिल्ली में 26 व 27 को होने वाले आंदोलन के लिए वह लोग पहला जत्था भेजेंगे। किसानों के यह जत्थे दिल्ली आंदोलन में हिस्सा लेने के लिए अमृतसर और तरनतारन से रवाना होंगे। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि केंद्र सरकार ने पंजाब में ट्रेनें चलाने के मामले में केंद्र सरकार किसानों और पंजाब के लोगों को राजनीतिक ब्लैकमेल कर रही है। किसान और सरकार की साझी कमेटी को संगठन पूरी तरह नामंजूर करता है। पंधेर ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर किसान आंदोलन को तेज करने के लिए संगठन हर हाल में हिस्सा लेगा। ट्रैक्टर ट्रालियों के माध्मय से किसान दिल्ली रैली में शामिल होंगे।

पहले जत्थे में अमृतसर और तरनतारन जिले से शामिल होंगे। 19 नवंबर से इसके लिए तैयारियां पूरी जोरशोर के साथ शुरू होंगी। उधर, जंडियाला गुरु, बुटारी रेलवे स्टेशन, राज्यसभा सदस्य श्वेत मलिक के घर के बाहर भी किसानों ने अपना धरना जारी रखते हुए ऐलान किया कि अगर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष या कोई केंद्रीय नेता पंजाब में आता है तो किसान उसका घेराव करेंगे। किसानों ने कहा कि केंद्र सरकार जानबूझकर मामले को लटका रही है। हल निकालने की बजाय ट्रेनें बंद करके लोगों का नुकसान किया जा रहा है, जबकि किसान कह चुके हैं कि वे ट्रेनों को अब नहीं रोकेंगे। इसके बावजूद ट्रेनें नहीं चलाई जा रहीं।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.