श्रद्धालु संगत ने किया बाबा जी की महिमा का गुणगान

Share and Enjoy !

Shares
फगवाड़ा (शिव कौड़ा) : चैत्र मास के उपलक्ष्य में बाबा बालक नाथ जी की चौंकी का आयोजन किया। जिसमें श्री सिद्ध बाबा बालक नाथ मन्दिर शहीद रमाकांत जलोटा चौक कटैहरा बाजार फगवाड़ा की कीर्तन मण्डली द्वारा बाबा जी की महिमा का गुणगान किया गया। इस दौरान श्री वसन्त घई एवं रुचि ने विधिवत पूजा करवा कर बाबा जी की चौंकी का शुभारंभ करवाया। चौंकी के समापन पर प्रसाद वितरित किया गया। मन्दिर कमेटी की ओर से जलोटा परिवार के सदस्यों राजकुमार जलोटा, शांता एवम निखिल जलोटा, बसन्त एवम रुचि घई, विनोद एवम रेनु, रजनी एवम अनन्त भण्डारी, सारिका, वासु, तथा प्रियंका को बाबा जी का सुन्दर स्वरूप भेंट करके सम्मानित किया गया। बाबा जी की चौंकी में नतमस्तक होने के लिए केन्द्रीय मंत्री सोम प्रकाश कैंथ एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमति अनिता कैंथ भी विशेष तौर पर पहुंचे। जिसके लिए जलोटा परिवार एवं मन्दिर कमेटी की ओर से उनका आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर मंदिर कमेटी के चेयरमैन राजेश कुमार जलोटा (राजू) प्रधान बाल कृष्ण वधवा, उप प्रधान गोपाल चोपड़ा बब्बू, मधु भूषण कालिया आदि उपस्थित थे।

About Post Author

Share and Enjoy !

Shares

Leave a Reply

Your email address will not be published.